
Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में 7 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 3-4 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दर्ज होने की संभावना है।इसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5-6 अक्टूबर को भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि 8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
5-6 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
- एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- 6 अक्टूबर को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव राज्य के अनेक भागों में दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं 30-40 Kmph के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है।
8 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां 7 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। दिनांक 8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
- येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, अनवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टॉक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड, झुंझुनू, चूरू, चित्तौड़गड, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, बाडमेर, बीकानेर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
किसानों को विशेष सलाह
भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पककर तैयार खरीफ की फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।कृषि उपज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे जींसों व अनाज को भीगने से बचाव के समुचित उपाय करें। रबी की फसलों की बिजाई का कार्य आगामी दिनों में बारिश को ध्यान में रखकर ही करें।
पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल
- राजस्थान में कही-कही हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- सर्वाधिक बारिश बयाना (भरतपुर) में 35 मिलीमीटर दर्ज की गई।
- अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.5 डिग्री
- न्यूनतम तापमान पाली में 21.7 डिग्री दर्ज़ किया गया।
https://t.co/BHFP2W5WjB
मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 अक्टूबर को जोधपुर,उदयपुर,अजमेर,कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दर्ज होने की संभावना है|राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5-6 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट रहेगा|@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 3, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

