Rajasthan Weather : बुधवार से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, आज 25 जिलों बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

दक्षिणी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 4 से 7 सितंबर के दौरान बढ़ोतरी और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
rajathan weather

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आज एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।  उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।इसके असर से मंगलवार को भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सितंबर माह में राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।बता दे कि पिछले 24 घंटो में दौसा में अतिभारी बारिश और झालावाड़, नागौर, जयपुर, करौली, भीलवाड़ा व भरतपुर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश दौसा में 177 मिमी. दर्ज हुई।

राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: बीकानेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने / आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30- 40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टॉक, भरतपुर, सीकर, अलवर, नागौर वारां, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, कोटा, झालावाड़, बूंदी, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

7 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • दक्षिणी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 4 से 7 सितंबर के दौरान पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में 3 सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
  • 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 2-4 सितंबर गिरावट होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews