Rajasthan Weather : 31 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 11 जिलों में अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर आज शुक्रवार को तीव्र होकर अवदाब  में परिवर्तित हो चुका है तथा इसके आगामी 24 घंटों के दौरान वेस्ट नार्थ वेस्ट दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल तथा इसके सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की और आगे बढ़ने
की संभावना है।इसके असर से दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर शहर, धौलपुर, वारां जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

31 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 26 जुलाई से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है।
  •  पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का मिजाज

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा धौलपुर तहसील में भारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा धौलपुर में 70.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews