Rajasthan Weather : 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, आज 13 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

कम दबाव के क्षेत्र के साथ मानसून के सक्रिय होते ही इस हफ्ते प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
rajathan weather

25 से 30 जुलाई के दौरान राजस्थान के कुछ भागों में एक और नया भारी बारिश का दौर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। आज बुधवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने व उदयपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।राज्य के कुछ भागों में 24-25 जुलाई को भी हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

नए सिस्टम के असर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

आगामी 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: बारां, कोटा, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़ आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा कहीं कहीं पर भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा पिलानी में 136.4 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews