Rajasthan Weather :मानसून का असर, 4 संभागों में भारी वर्षा का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

सितंबर के प्रथम सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।
Weather Update

राजस्थान में एक हफ्ते मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज शुक्रवार को कमजोर होकर एक परिसंचरण तंत्र के रूप में विदर्भ व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, कोटा से होकर गुजर रही है। इसके असर से आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश के आसार

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश तथा दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना आगामी 4-5 दिन है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph ) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जोधपुर, अजमेर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं पर भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सज्जनगढ़ बांसवाड़ा में 136 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews