Rajasthan Weather : बुधवार से बदलेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, छाएंगे बादल, 18 से 20 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Rajasthan Weather: बुधवार से प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 18 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 20 मार्च तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
rj Weather

24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के 7 संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 40-50 Kmph रह सकती है। मंगलवार (17 मार्च 2026) को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार (16 मार्च 2026) को पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

18 से 20 मार्च तक 7 संभागों में बारिश

  • मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (17 मार्च 2026) के मुताबिक, 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि  भी हो सकती है।
  • 19-20 मार्च को भी विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने का अनुमान है जिसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है।

21 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बारिश और बादलों के चलते दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। ​किसानों को कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। 21 मार्च से फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। अप्रैल- मई में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इस दौरान हीटवेव का भी असर रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews