Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बादल-बारिश के आसार, छाएगा घना कोहरा, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather : नए साल की पहली तारीख की शुरूआत हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 संभागों के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Rajasthan Weather

अगले 48 घंटों के बाद राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए साल 2026 की शुरुआत बारिश और कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में 31 दिसंबर 2025 व 1 जनवरी 2026 को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना जताई है। हालांकि आगामी तीन-चार दिन अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

राजस्थान: 2 दिन हल्की बारिश का पूर्वानुमान

  • मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को राज्य के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है। गुरुवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
  • 2 जनवरी से मौसम शुष्क और साफ होने लगेगा लेकिन पहले हफ्ते में उत्तरी व पश्चिमी भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। सड़क यातायात पर असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने नागरिकों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने और सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

सबसे कम पारा फतेहपुर और सबसे ज्यादा बाड़मेर में 

  • पिछले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई।
  • सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस सीकर जिले के फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया।
  • अजमेर में 25.3 डिग्री, अलवर 21.8 डिग्री, जयपुर 24.1 डिग्री, सीकर 23.5 डिग्री, कोटा 24.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 26.8 डिग्री, जैसलमेर 28.0 डिग्री, जोधपुर 26.7 डिग्री, माउंट आबू 19.5 डिग्री, बीकानेर 26.8 डिग्री, चूरू 26.6 डिग्री, श्रीगंगानगर 23.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • अजमेर में 7.9 डिग्री, अलवर में 5.2 डिग्री, जयपुर में 9.6 डिग्री, कोटा में 7.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.8 डिग्री, बाड़मेर में 13.1 डिग्री, जैसलमेर में 11.0 डिग्री, जोधपुर में 11.4 डिग्री, बीकानेर में 12.0 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.2 डिग्री, नागौर में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

5 जनवरी तक स्कूल बंद

बढ़ती सर्दी और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए राजस्थान शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर 2025 से शीतकालीन अवकाश पहले ही घोषित कर दिया है। फिलहाल 5 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश सभी निजी व सरकारी स्कूलों, सहायता व मान्यता प्राप्त स्कूलों, बोर्ड्स, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews