Rajasthan Weather: 25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, आंधी और बारिश के आसार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 24 घंटे बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 अप्रैल से बीकानेर और 26-28 अप्रैल के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, अलवर और धौलपुर में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।
mp Weather

राजस्थान में दिनों दिन पारे में उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को श्रीगंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25-26 अप्रैल से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 से 28 अप्रैल तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इसका असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बना रहेगा। हालांकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में औ 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवे चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों का समय बदला दिया गया है। कोटा में 24 अप्रैल से कक्षा 12वीं का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दौसा में 2 मई तक कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कर दिया गया है। जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 8वीं का सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में भी मेघगर्जन, धूलभरी आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews