राजस्थान में आज शनिवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान में 12 से 15 जुलाई के दौरान कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर , जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Weather Update

राज्य में आगामी दिनों में भारी से अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है।खास करके दक्षिण-पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी व अतिभारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है।आज शनिवार को 21 जिलों में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज एक परिसंचरण तंत्र पूर्वी MP के ऊपर स्थित है व एक अन्य परिसंचरण तंत्र हरियाणा क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज सूरतगढ़, सीकर से होकर गुजर रही है। जिसके असर से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में आज 12 जुलाई से व दक्षिण-पश्चिमी भागों में 13 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, कोटा, टोंक, सीकर, बूंदी, झुंझुनू, भीलवाड़ा, चूरू, वारां, झालावाड़, दौसा, उदयपुर, अलवर, भरतपुर, (BE UPDATED) करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़ अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं- कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

12 से 16 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 12 से 14 जुलाई के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
  • जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 13 से 15 जुलाई के दौरान भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 16-17 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है।

Rajasthan Weather : पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सांभर (जयपुर) में 87 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews