Rajasthan Weather: मानसून सक्रिय, 30 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। फिलहाल 30 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है।
rajasthan weather

दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से राज्य के दक्षिणी व दक्षिण पश्चिमी भागों में मानसून विशेष सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान मध्यम से कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष भागों में भी आगामी दो-तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 जिलों भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़,राजसमंद, सिरोही, पाली, बाड़मेर, जालौर में ऑरेंज और अन्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी भाग में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई । फलौदी में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और डबोक में 23.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

24-25 जुलाई को इन संभागों में अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 24 जुलाई को अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  दक्षिण पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां 25 जुलाई को भी दर्ज होने तथा शेष भागों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

पूरे हफ्ते सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र तीव्र होकर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। आज मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य से दक्षिण में अवस्थित है तथा जैसलमेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews