Rajasthan Weather : 2 दिन बारिश-बादल और तेज हवा का अलर्ट, 2 जनवरी से फिर बदलेगा का मौसम, छाएगा घना कोहरा, पढ़े IMD अपडेट

Rajasthan Weather: अगले दो दिन मौसम विभाग ने पश्चिमी व उत्तरी भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना जताई है। हालांकि उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
rajathan weather

राजस्थान के 5 संभागों के कुछ इलाकों में बुधवार (31 December 2025) और गुरुवार (1 January 2026) को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 2 जनवरी से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा। इस दौरान उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

2 दिन बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से 31 दिसम्बर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है। 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश

जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और कहीं-कहीं पर तेज हवा के भी आसार हैं। हवा की गति 20- 30 किमी/घंटा रह सकती है।

2 जनवरी से शुष्क होगा मौसम, छाएगा घना कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 2 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क होने लगेगा। उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में 1-3 जनवरी को घना कोहरा व कहीं-कहीं अतिघना कोहरा छाने की संभावना है। खास करके अलवर, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, कुचामन डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। कोहरे के दौरान मौसम विभाग ने नागरिकों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने और सावधानियां रखने की सलाह दी है। शेखावाटी क्षेत्र में 3-4 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने के आसार है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews