Rajasthan Weather : सोमवार से बदलेगा 5 संभागों में मौसम, फिर बादल-बारिश के आसार, आज इन जिलों में चलेगी लू, पढ़ें IMD अपडेट

मौसम विभाग ने रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather

राजस्थान के मौसम में सोमवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है हालांकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने के आसार है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव व उष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पश्चिमी भागों में 20-30 km/h की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

13 मई के बाद फिर आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। रविवार (10 मई 2026) को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।शनिवार (9 मई 2026) को राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में लू का असर रहा। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर और उदयपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर, अलवर, दौसा और करौली जैसे पूर्वी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 21 से 68 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews