
Rajasthan Weather Forecast : अगले 24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलने देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने 27-28 नवंबर को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज बुधवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा लेकिन रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर और पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और झुंझुनू में सुबह और शाम ठंड का असर रहेगा। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शेखावटी,सीकर, चुरू समेत कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
27-28 नवंबर को बादल बारिश के आसार
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जा रहे हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाने व कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तथा 28 नवंबर को उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम
- राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- न्यूनतम तापमान सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
- अजमेर में 12.3 डिग्री, , जयपुर में 13.2 डिग्री, कोटा में 14.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.5 डिग्री, बाड़मेर में 15.8 डिग्री, जैसलमेर में 14.5 डिग्री, जोधपुर में 14.8 डिग्री, बीकानेर में 13.4 डिग्री और चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तथा 28 नवंबर को उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। pic.twitter.com/neUz4qdaBL
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) November 25, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

