
48 घंटे के अंदर एक नया पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने वाला है जिसके असर से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 27 जनवरी 2026 को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार (24 जनवरी 2026) को राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। हालांकि कहीं-कहीं कोल्ड डे और कोल्ड वेव का असर रहा।
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 3-9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में -1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार (25 जनवरी 2026) को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर और जैसलमेर में कोल्ड वेव के आसार है।
26-27 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (24 जनवरी 2026) के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 24 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन होने की कोई संभावना नही है। हालांकि शेखावाटी भागों व उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी व उत्तरी भागों में 26 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
27 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और बारां में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट : 25 जनवरी
· राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा |
· राज्य में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 24.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में -1.3 डिग्री दर्ज किया गया |
· राज्य में कहीं कहीं अति शीत दिन/शीत दिन एवं शीत लहर दर्ज की गई |— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 25, 2026
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 25, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

