Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम , आज 30 जिलों बारिश-मेघगर्जन, तेज हवा का अलर्ट,पढ़े IMD का नया अपडेट

आज रविवार को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण पश्चिमी भागों में आगामी 48 घंटे भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा । शेष अधिकांश भागों में 8 सितंबर से बारिश गतिविधियों में गिरावट होने लगेगी। जिससे आगामी एक सप्ताह भारी वर्षा से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान के जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा हुई। अजमेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।सर्वाधिक बारिश सांचौर, जालौर में 210 मिमी दर्ज है।

आज इन जिलों में बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिले और आसपास केक्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने / आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, सीकर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाडमेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जोधपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय विजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 30 kmph) चलने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो तीव्र होकर अवदाब में बदल गया है व दक्षिण पश्चिम राज व आसपास के गुजरात के ऊपर बना हुआ है। आज रविवार को जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर व आसपास के जिलों में 30-40 Kmph तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। शेष कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

8 सितंबर के बाद फिर बदलेगा राजस्थान का मौसम

भारी बारिश की गतिविधियां बाड़मेर, जालोर व जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं 8 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews