Rajasthan Weather: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तर व पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

अगले 48 घंटों में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पूर्वी व उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। बुधवार (26 जनवरी 2026) को राज्य में मौसम शुष्क रहा। हालांकि कहीं-कहीं कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही और मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान माउंटआबू में 3.3 डिग्री में रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर और नागौर बेल्ट में धुंध और कोहरा छाया रहा। अजमेर में 9.6 डिग्री, जयपुर में 11.7 डिग्री, कोटा में 13.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, बाड़मेर में 10.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.4 डिग्री, जोधपुर में 9.1 डिग्री, बीकानेर में 7.6 डिग्री और चूरू में 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट (29 जनवरी 2026) के मुताबिक, राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

 4 संभागों में बारिश का अलर्ट

1-2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश/मावठ का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews