Hindi News

Rajasthan Weather: 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, 17-18 फरवरी को मेघगर्जन-बारिश-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 संभागों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather: 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, 17-18 फरवरी को मेघगर्जन-बारिश-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 17 और 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार है।

पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। रविवार (15 फरवरी 2026) को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 19-20 फरवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और मौसम शुष्क होने लगेगा।

17-18 फरवरी को बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर द्वारा 16 फरवरी 2026 को जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।

किसानों को विशेष सलाह

जयपुर मौसम केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें। कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !