Rajasthan Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की विदाई? पढ़े IMD नया अपडेट

बुधवार 17 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके असर से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। 
Rajasthan Weather

Rajathan Weather : राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पूर्वी राज में आगामी 2-3 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 16 सितंबर से दक्षिण पूर्व भागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून के विदा 15 सितंबर से होने व आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

राजस्थान में 17 सितंबर से फिर बारिश के आसार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा लेकिन कहीं कहीं बादल छा सकते है ।  14-15 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

3 दिन बाद इन जिलों में बारिश का अलर्ट

17 सितंबर के लिए बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ जिलों में कही कही पर बहुत हल्की बारिश दर्ज़ की गई
  • राज्य के अधिकतम भागों में मौसम शुष्क रहा |
  • राज्य के अलवर,जयपुर,जालौर, सवाई माधोपुर में 2.0 मिमी बारिश दर्ज़ की गई है।
  • श्रीगंगानगर, चूरू, अलवर और पिलानी (झुंझुनूं) शहर बाड़मेर और जैसलमेर से गर्म रहे। इन चारों शहरों का तापमान बाड़मेर जैसलमेर से ज्यादा दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews