
Rajasthan Weather : कोई मजबूत वेदर सिस्टम के सक्रिय ना होने से राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने तथा बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। खास करके गुजरात और बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही ट्रफ लाइन का असर भी खत्म हो गया है, ऐसे में 11 सितंबर से अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।हालांकि पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
17 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से गिरावट और 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।हालांकि दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में 17 सितंबर से पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में सर्वाधिक वर्षा हुई।
- राज्य के पश्चिमी भाग में कही-कही हल्की वर्षा दर्ज की गयी।
- राज्य के सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में सबसे अधिक 17.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
https://t.co/xuAAslemnC
राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने तथा बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 10, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

