Rajasthan Weather : आज 25 जिलों में बारिश -मेघगर्जन-बिजली का अलर्ट, 22 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, पढ़े IMD का नया अपडेट

इस हफ्ते उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में मौसम बदला रहेगा। 22 अगस्त तक इन भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
Rajasthan weather

राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदल गया है। आज सोमवार को 2 दर्जन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त तक कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक कम दबाव के सिस्टम बनने के कारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून राज्य के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: नागौर, अजमेर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, टोंक जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30- 40Kmph) आने की की संभावना है।
येलो अलर्ट: जयपुर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, बीकानेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, चूरू, बाडमेर, श्रीगंगानगर, सीकर, जैसलमेर, हनुमानगढ़,सवाईमाधोपुर, अलवर, अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

चार दिन जारी रहेगा वर्षा का दौर

वर्तमान में दक्षिणी उड़ीसा व आसपास के आंध्रप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बना हुआ है जिसके असर से इस हफ्ते उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में मौसम बदला रहेगा। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 21 अगस्त तक तथा बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा चिकली (डूंगरपुर) में 51 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews