Rajasthan Weather : 20 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 25 जिलों में बिजली-भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आगामी 2-3 दिन हल्की-मध्यम बारिश तथा कहीं कहीं प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

आज शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश एवं समीपवर्ती दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर अवदाब बना हुआ है,आगामी 24 घंटों में यह धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके असर से राज्य में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खास करके कोटा,भरतपुर, बीकानेर,अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटो में राजस्थान के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम व एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सांगोद (कोटा) में 166.0 मिमी दर्ज हुई है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जोधपुर, बीकानेर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा
    (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झालावाड़, जैसलमेर, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालौर, सिरोही, उदयपुर, अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

20 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • पूर्वी राजस्थान में उपरोक्त तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव होने की संभावना है।18 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने व अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग में 19 जुलाई को कहीं-कहीं भारी अतिभारी बारिश व शेष भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन हल्की-मध्यम बारिश होने व जोधपुर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 24 घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली तेज हवाएं तथा 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। तत्पश्चात हवा की गति में कमी आने की संभावना है।
  • राज्य में 20 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews