Rajasthan Weather : मानसून का असर, 4 दिन जारी रहेगा भारी वर्षा का दौर, आज 20 जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

25-26 अगस्त को दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी, अतिभारी बारिश का दौर दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
rajathan weather

परिसंचरण तंत्र और मानसून ट्रफ लाइन के चलते राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज रविवार को जयपुर, भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आगामी 3-4 दिन राज्य में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 24 अगस्त को भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की गतिविधियां दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में जारी रहने की प्रबल संभावना है। 25-26 अगस्त को दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी, अतिभारी बारिश का दौर दर्ज होने की प्रबल संभावना है। आगामी 3-4 दिन पश्चिमी राज के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर झंझुनु , नागौर, चूरू, बीकानेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली। तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ , टॉक, सवाईसाधोपुर ,अलवर, जयपुर,सीकर, दौसा, भरतपुर , अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जोधपुर, पाली, धौलपुर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटो में दौसा में अत्यंत भारी बारिश
  • अलवर,जयपुर,करौली,सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक जिलों में अतिभारी बारिश
  • उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, भरतपुर, नागौर, अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक बारिश दौसा में 285 मिमी दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews