Rajasthan Weather : 2 दिन छाए रहेंगे बादल, 4 संभागों में बारिश-मेघगर्जन-बिजली का अलर्ट, 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान में आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Today: मानसून की विदाई के बीच एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कही कही पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम व कही कही पर भारी हुई। पश्चिमी राजस्थान में भी कही कही हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक बारिश चित्तौडगढ़ में 85.0 मिमी दर्ज की गई। आज रविवार को आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।फिलहाल 2-3 दिनों तक दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है लेकिन पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। बुधवार 24 सितंबर से प्रदेशभर क आसमान साफ होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सिरोही ,बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, झालावाड़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ ह्वा (20-25 kmph) चलने की संभावना है।

23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम 

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में आगामी 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। खास करके 23 सितम्बर तक अजमेर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागो में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागो में आगामी 5-6 दिन दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews