Rajasthan Weather : आज से दिखेगा मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल, 3 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट,पढ़े IMD अपडेट

दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather :आज रविवार से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के पूर्वी व दक्षिणी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।खास करके 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 7 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान उदयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान : 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिम विदर्भ पर बना अवदाब आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर में परिवर्तित हो चुका है। इसके आगामी 2-3 दिनों में पश्चिम की ओर आगे बढ़ने, दक्षिण गुजरात एवं सौराष्ट्र के ऊपर से गुजरते हुए 1 अक्टूबर तक गुजरात तट से सटे उ-पू अरब सागर पर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना है। उपरोक्त के प्रभाव से राज्य के पूर्वी व दक्षिणी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

  • राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर व बीकानेर में 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.9 डिग्री दर्ज़ किया गया ।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कही कही हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • राज्य में सर्वाधिक बारिश अकलेरा (झालावाड़) में 16.0 मिमी. दर्ज की गई ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews