Rajasthan Weather : आज 23 जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े IMD का नया अपडेट

3 अगस्त से फिर भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। 4 अगस्त को भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

वर्तमान में परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के उप राजस्थान के ऊपर बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। आगामी 5-6 दिन मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिणी व दक्षिण व पूर्वी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।आज शुक्रवार को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, नागौर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, दौसा, अलवर, भरतपुर,धौलपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर, जैसलमेर आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

3 अगस्त से फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, उत्तर पूर्व राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 अगस्त से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 4 अगस्त को भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते अलवर, कोटा,हनुमानगढ़, धौलपुर,भरतपुर और श्रीगंगानगर जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबाडी केन्द्रों में आज शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया। बूंदी, सवाई माधोपुर, बहरोड, झुंझुनु, बीकानेर, बारां, झालावाड़, डीडवाना कुचामन नागौर में 1 और 2 अगस्त को समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।3 अगस्त को रविवार है ऐसे में अब 4 अगस्त से स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews