Rajasthan Weather : 7 सितंबर तक जारी रहेगा भारी वर्षा का दौर, आज 23 जिलों बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर (WML) बन गया है। इसके आगामी 24 घंटों में उड़ीसा, MP की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। उपरोक्त के असर से आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आज 3 सितंबर से पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।5 सितंबर तक कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटो में करौली, अलवर, झालावाड़, भरतपुर, सवाई माधोपुर कोटा जिलों में भारी बारिश व कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।सर्वाधिक बारिश टोडाभीम (करौली) में 105 मिमी दर्ज की गई।

बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट:अलवर, करौली, भरतपुर, बारां, झालावाड़, झुंझुनू सीकर, नागौर,
    धौलपुर, बूंदी, कोटा, चूरू, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, राजसमंद, अजमेर,
    चित्तौड़गढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • आगामी 3-4 दिन पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 5 से 7 सितंबर के दौरान  जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
  • 5 सितंबर तक कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है।
  • 5 से 7 सितंबर को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews