Rajasthan Weather : 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन, तेज हवा-वज्रपात, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

आज शुक्रवार को 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बिजली गिरने चमकने की भी संभावना है।
rajathan weather

कम दबाव के क्षेत्र के असर से राजस्थान में 3-4 दिनों तक भारी से अति बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 5 से 7 सितंबर चत जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटो में राज्य के बांसवाड़ा में अतिभारी और अजमेर,प्रतापगढ़ भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश हुई। राज्य के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सल्लोपट(बांसवाड़ा) 123 मिमी. दर्ज की गई है।

नए सिस्टम का दिखेगा असर, 6 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

  • दक्षिणी राजस्थान में भारी, अत्यंत भारी बारिश अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो में तब्दील हो गया है तथा वर्तमान में उ.प. मप्र व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 48 घंटो में प-उ-प दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब (Depression) क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।
  • उपरोक्त के असर से उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश, भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बरिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: दौसा, जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ नागौर, सीकर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews