Rajasthan Weather : 48 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 10 जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में तीन चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। झालावाड़ में 6 अगस्त तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Rajasthan Weather

अगले 48 घंटों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 से 8 अगस्त के बीच फिर नया मानसून सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का अगला दौर देखने को मिल सकता है।फिलहाल पूर्वी राजस्थान में आगामी 3-4 दिन तक हल्की से मध्यम के साथ कहीं कहीं तेज बारिश होने की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।आज मंगलवार को 10 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, दौसा, टोंक, सिरोही, उदयपुर में मेघगर्जन, बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट है।इस दौरान हवा की रफ्तार 20-30 kmph रह सकती है।

गुरूवार शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार 7 अगस्त को प्रदेश के पांच जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली और शुक्रवार 8 अगस्त को 13 जिलों अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिले शामिल हैं।

राजस्थान मौसम: पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सरमथुरा (धौलपुर) में 60.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews