Rajasthan Weather: शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, घने कोहरे का अलर्ट, आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट

शनिवार रविवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और बीकानेर में मध्यम से घना कोहरा छाने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Forecast : शनिवार से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।दिसंबर से तापमान में गिरावट आएगी ,जिससे घना कोहरा छाएगा और शीतलहर चलेगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला रहेगा ।नागौर, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ हवा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ बूँदाबाँदी/हल्की वर्षा होने की संभावना है।

29 नवंबर से बदलेगा मौसम, छाएगा घना कोहरा

  • जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज शुक्रवार 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
  • 29-30 नवंबर को राज्य के दक्षिणी में पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में पुनः 3-4 डिग्री गिरावट होने व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।
  • 1 दिसंबर को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 2 और 3 दिसंबर को जयपुर और बीकानेर संभाग में शीत लहर की संभावना है, शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित हाड़ौती के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
  • भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा ।
  • राजधानी जयपुर का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews