
मानसून की दस्तक से पहले राजस्थान में प्री मानसून की गतिविधियां जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम आंधी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के मुताबिक, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून को भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश श्रीविजयनगर और श्रीगंगानगर में 85 मिमी दर्ज की गई। बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पिलानी व सीकर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पाली, उदयपुर, डूंगरपुर, सीकर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, खेरगढ़-तिवारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, नागौर तथा डूंगरपुर-कुम्भलगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज हवाएं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

