
demo pic
राजस्थान के कक्षा 10वीं-12वीं के स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि, समय दर्ज होंगे।
प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। हालांकि छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। सभी स्कूलों को लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों में वितरित करने होंगे। ध्यान रहे प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य होंगे। इनके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
12 फरवरी से राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं
- राजस्थान बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
- कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक होंगी।
- परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- राज्यभर में परीक्षा के लिए 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 51 केंद्र निगरानी (Surveillance) में रहेंगे।
- कक्षा 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी और 12वीं का मनोविज्ञान का रहेगा। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को संस्कृत और 12वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को शारीरिक शिक्षा विषय के साथ समाप्त होगी।
RBSE: कैसे करें डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल्स को भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद, हॉल टिकट डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकेगा।
राजस्थान बोर्ड :- प्रवेश पत्र डाउनलोड से पहले स्कूलों को देनी होगी छात्र सूची की जानकारी ll @Rajasthanboard
पुरी खबर पढ़े 👇https://t.co/C1mVSMo7Ol
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) February 3, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

