School News: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, गर्मी की छुट्टियां 8 दिन बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में 20 जून की जगह 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अब स्कूल 29 जून से स्कूल खुल जाएंगे।
School Holiday

​राजस्थान के लाखों स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने शैक्षणिक पंचांग 2026-27 में बड़ा संशोधन करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 8 दिन और बढ़ा दी हैं।

इस संबंध में 8 जून 2026 को शासन उप सचिव आलोक जैन द्वारा एक संशोधित आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, समग्र शिक्षा अभियान, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।

दरअसस, शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित था और स्कूल 21-22 जून को खुलने वाले थे लेकिन बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए अब इस अवधि को बढ़ाकर 28 जून 2026 तक कर दिया गया है। यानी अब प्रदेश के सभी स्कूल 29 जून 2026 को खुलेंगे। इस फैसले से अब गर्मी की छुट्टियां 35 दिन से बढ़कर कुल 43 दिन की हो गई हैं। इसके अलावा शिक्षक संगठनों की मांग पर संस्था प्रधान (प्रिंसिपल) द्वारा स्वीकृत किए जाने वाले अधिकृत स्थानीय अवकाशों की संख्या को भी 1 से बढ़ाकर फिर से 2 कर दिया गया है।

अन्य राज्यों के स्कूल खुलने की तारीख पर अपडेट

  • ​मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए 7 जून से स्कूल खुल गए है लेकिन छात्रों के लिए 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी और नया शैक्षणिक सत्र व नियमित कक्षाएं 16 जून से शुरू होंगी।
  • ​छत्तीसगढ़ में भी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत और स्कूलों को खोलने की तारीख 16 जून निर्धारित की गई है।
  • दिल्ली शिक्षा निदेशालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 1 जुलाई 2026 से दोबारा स्कूल खुलेंगे।
  • बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को खत्म हो जाएगा और 16 जून से प्रदेशभर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल दोबारा खुलेंगे।
  • बिहार में सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 जून तक रहेंगी। 21 जून को रविवार है, इसलिए 22 जून से पढ़ाई प्रारंभ होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews