School Holiday : फिर हुआ छुट्टी का ऐलान, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजस्थान के 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में आज मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे।
school news

राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए अलवर, जैसलमेर और खैरथल में 29 व 30 जुलाई को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इधर, सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश बदायूं में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार ( 4 अगस्त तक) को बंद रहेंगे।मुरादाबाद में 2 से 4 अगस्त तक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान के इन जिलों में आज स्कूल बंद

ब्यावर, कोटा, टोंक ,चिंतौड़गढ़ , भीलवाड़, बारां, बांसवाड़ा, सलूंबर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर और बूंदी में आज मंगलवार 29 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयोंऔर आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश रहेगा ।

झालावाड़ में 2 अगस्त तक स्कूल बंद

जयपुर और धौलपुर में 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे। झालावाड़ में 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।। राजसमंद के कुंभलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 29 से 31 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी

  • सीहोर जिले में लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरु के. के आदेशानुसार दिनांक 29 और 30 जुलाई को जिले में संचालित सभी प्ले स्कूल,आंगनवाड़ी , शासकीय,अशासकीय, सीबीएसई विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा जिले में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 29 जुलाई 2025 का अवकाश घोषित किया गया है।
  • अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले अंतर्गत संचालित स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का 29 एवं 30 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित हेतु आदेश जारी किया गया है।

अगस्त में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 3 अगस्त रविवार
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 31 अगस्त रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews