
RAS Transfer : राजस्थान में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने 222 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए है और कईयों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस फेरबदल में प्रदेश के कई प्रमुख विभागों, जिलों और प्राधिकरणों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। साथ ही कई एपीओ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
- दिनेश कुमार जांगिड़ को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव
- असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामलात में संयुक्त सचिव
- नरेंद्र कुमार बंसल को जयपुर ग्रेटर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त
- आनंदीलाल वैष्णव को गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद
- अशोक कुमार द्वितीय उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार
- सुरेश कुमार नवल भरतपुर विकास प्राधिकरण में सचिव
- अनुराग भार्गव को झालावाड़ एडीएम
- पंकज ओझा को गौपालन विभाग में निदेशक
- आशु चौधरी को राजस्थान यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार
- अरविंद सारस्वत को खनन विभाग में संयुक्त सचिव
- सीमा कुमार को स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक
RAS Transfer Order


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

