Transfer News : 180 पुलिसकर्मियों के तबादले, DSP समेत कई CO और ACP इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

राजस्थान पुलिस विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस , सर्किलों में सर्किल ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अफसरों के तबादले किए गए है।
Transfer

Rajasthan Police Transfer :राजस्‍थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।राज्य की भजनलाल सरकार ने 1 नवंबर शनिवार देर रात को 180 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के तबादले किए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के कई सर्किलों में सर्किल ऑफिसर (CO) और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के पदों पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।

इन अफसरों के हुए तबादले

  • श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) संजीव चौहान का तबादला महिला अपराध अनुसंधान सेल (WCR), बीकानेर कर दिया गया है।
  • विष्णु खत्री को श्रीकरणपुर पुलिस उपाधीक्षक वृत का कार्यभार सौंपा गया है।जरनैल सिंह को CO नोखा, हिमांशु शर्मा को गंगा शहर सीओ, शिवरतन गोदारा को CO सिटी और राहुल यादव को GRP का जिम्मा सौंपा गया है।
  • श्रीगंगानगर, भरतपुर और जयपुर जैसे जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।बयाना, कामां और पहाड़ी थाना क्षेत्रों के DSP भी बदले गए है।
  • भरतपुर DSP ग्रामीण कन्हैयालाल चौधरी और भुसावर DSP वीरेंद्र शर्मा को बनाया गया है।
    जयपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ सर्किल ऑफिसर (CO) भुराराम खिलेरी का स्थानांतरण बांसवाड़ा कर दिया गया है।उनकी जगह नेमीचंद को नया CO नियुक्त किया गया।

Rajasthan Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews