राजगढ़ : गौशाला में 13 गायों ने तोडा दम, साल भर पहले भी 300 गायों की हुई थी मौत

राजगढ़ : गौशाला में 13 गायों ने तोडा दम, साल भर पहले भी 300 गायों की हुई थी मौत

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के राजगढ़ की श्री कृष्ण गौशाला में 13 गाय बछड़ो की मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है । खिलचीपुर की श्री कृष्ण गौशाला में आज 13 गाय व बछड़ो की मौत हो गई है| पिछले साल भी बारिश के दौरान इसी गौ शाला में 300 गायों मौत हुई थी ।

13 गाय व बछड़ो की मौत को लेकर डॉ. विपिन चन्द्र आदर्श पशु चिकित्सा विकास अधिकारी ख़िलचीपुर की माने तो गौ शाला में गायों की मौत भूख की वजह से होना बताया गया । वही नगर के गौ सेवक मनोज गुप्ता व गायों के शव उठाने वाले कर्मचारी का कहना है कि गौ शाला में बारिश से हुए कीचड़ और बीमार गाय का इलाज समय पर नही होने से इन गायों की मौत हुई है ।

जिस श्री कृष्ण गौ शाला में गायों की मौत हुई है । उसमें क्षमता से अधिक गाय होने से, गायों के हिसाब से गौशाला में टिन शेड नहीं है.जिसकी वजह से गाय खुले आसमान के नीचे रहती है, जिससे बारिश मे भीगने व खुले में बारिश की वजह से हो रहे कीचड़ में बैठने से गायों की मौत हुई है । गौ शाला में 540 गाय है ,लेकिन इस समय आसपास के ग्रामीण अपनी फसल को बचाने के लिए गाँव की बीमार गायों को गाँव से भगाते हुए गौशाला में लाकर छोड़ देते है
जिससे गौशाला के क्षमता से अधिक गाय हो गई , ऐसे में अब सवाल यही की आखिर इन गायों की मौत व गौमाता की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है ?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews