
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। जिले में बारिश न होने से किसान परेशान है। पानी के अभाव में जहां खेतों में खरीफ फसलें दम तोड़ रही है, वहीं जलस्रोत खाली होने से कई स्थानों पर पेयजल संकट की स्थिति भी निर्मित हो गई है। इसके बाद अब जिले में अलग अलग स्थानों पर पूजा प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। इसी तरह एक गांव में किसानों ने बारिश होने के लिए अखंड भजन शुरू किये हैं। इनका कहना है कि ये लोग तब तक खड़े होकर भजन करते रहेंगे, जब तक इंद्रदेव प्रसन्न नहीं हो जाएंगे।
SUV के बोनट पर बैठकर शादी करने निकली दुल्हन, लेकिन पड़ गए थाने के फेरे
बीते एक सप्ताह से राजगढ़ जिले में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से अभी भी कई किसान बोवनी से वंचित है। भरपूर बारिश की कामना को लेकर क्षेत्र में टोने-टोटके, प्रार्थना सहित अन्य धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है। इंद्रदेव को मनाने के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजगढ़ ब्लॉक के पाका गांव में श्री हनुमान मंदिर में बारिश की प्रार्थना को लेकर किसान भजन कीर्तन किये जा रहें हैं। ये लोग लगातार खड़े होकर भजन कर रहे हैं और गांव वालों का कहना है कि वो तब तक बालाजी के दरबार से नहीं हटेंगे जब तक बारिश नहीं हो जाती। इनका कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, ये ऐसे ही खड़े होकर भजन कीर्तन करते रहेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”574552681″]
[dgv_vimeo_video id=”574552899″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

