पुलिस ने पकड़े अंतराज्यीय एटीएम चोर, एटीएम से करते थे ठगी

पुलिस ने पकड़े अंतराज्यीय एटीएम चोर, एटीएम से करते थे ठगी

राजगढ़। मनीष सोनी।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस को एटीएम चोर पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है जिले की राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो एटीएम के द्वारा लोगों के साथ ठगी करते थे और लगातार यह चोर ना सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि अन्य राज्यों में भी एटीएम के द्वारा ठगी को अंजाम दे चुके थे

वहीं जहां राजगढ़ पुलिस को ऐसे चोरों की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नाका नंबर 03 पर पहुंचकर एटीएम के आसपास तफ्तीश की तो पता चला कि एक स्विफ्ट कार में से कुछ लडके उतर कर एटीएम के आस पास घूम रहे थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, पुलिस की टीम ने देर न करते हुए कड़ी से कड़ी जोडकर संदिग्ध वाहन स्विफ्ट कार को कुंडक्या नाला की पुलिया के पास से घेराबंदी कर पकडने में सफलता हासिल की।

वही वाहन में चार लोग सवार थे, जिन्हें रोककर उनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा पहले तो अपने आपको टूरिस्ट बताकर यहां घूमने आना बताया, फिर उनके जवाब कुछ अटपटे से लगे तो गहराई से पूछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 10 एटीएम और एक प्लास्टिक का एटीएम स्कैनिंग डिवाइस प्राप्त हुआ, तब पूरा माजरा पुलिस टीम के समझ आ गया ,वही आरोपियों में वसीम , अवनीष पाल , आरिफ व दिलशाद खान उत्तरप्रदेश के हैं, जिन्होने बताया कि उत्तरप्रदेश से आगरा ग्वालियर होते हुए राजगढ आए थे, रास्ते में कई और जगहों पर भी एटीएम बदलकर पैसे निकालने की घटना इनके द्वारा की गई है,
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/2020 धारा 420 के मामला दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews