सैकड़ों की भीड़ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Biaora BJP

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की ब्यावरा (Biaora Assembly) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के द्वारा लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है| सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पवार (Narayan Singh Panwar) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल लेकर सेकड़ो लोगो की भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करने पहुचे और नामांकन दाखिल किया|

इस दौरान नारायण सिंह पवार ने मां वैष्णो देवी मां काली माता मंदिर और हनुमान मंदिर पर पहुंचकर जीत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया| इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल किया| इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नारायण सिंह पवार के समर्थक मौजूद रहे|

कोरोना काल में हो रहे उपचुनाव में खुलेआम कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती दिखाई दी| न सिर्फ एक जुलूस के रूप में बीजेपी प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे, वहीं सैंकड़ों की संख्या में भीड़ भी साथ रही, जिसमे किसी को भी कोरोना का खतरा महसूस नहीं हुआ| बता दें कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के कोरोना से निधन के बाद ब्यावरा सीट रिक्त हुई है, जहां उपचुनाव हो रहा है| कोरोना को लेकर ब्यावरा की स्थिति चिंताजनक है, इसके बावजूद भीड़ में सोशल डिस्टेंस तो दूर बिना मास्क के भी कई लोग नजर आये|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews