कोरोना काल की त्रासदी भरी तस्वीर, कचरा वाहन में ले जाए जा रहे शव

कोरोना काल की त्रासदी भरी तस्वीर, कचरा वाहन में ले जाए जा रहे शव

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई स्थानों से बदइंतजामी की खबरें भी आ रही हैं। राजगढ़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दिल दहला देगी। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में जान गंवाने वाले मृतक व्यक्तियों के शव को नगर पालिका राजगढ़ की कचरा फेंकने वाली गाड़ी में ले जाया जा रहा है।

कुंभ से लौटने वालों को होना पड़ेगा होम क्वारेंटाइन, सरकार ने जारी किया आदेश

ये चौंकाने वाली तस्वीर राजगढ़ जिले के जिला अस्पताल की है, जिसमें पीपीई किट पहने हुए नगर पालिका कर्मचारियों को कोरोना मृतकों के शवों को उठाते और उन्हें कचरा ढोने वाले वाहनों में रखकर राजगढ़ के मुक्तिधाम ले जाते देखा जा सकता है। ये तस्वीर प्रशासनिक नाकामी की भी है, जहां मृतकों को सम्मान से मुक्तिधाम तक भी पहुंचना नसीब नहीं हो पा रहा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की अव्यवस्थाएं लोगों के बीच और डर का माहौल पैदा कर रही हैं। एमपी ब्रेकिंग न्यूज द्वारा इस घटना को उजागर करने के बाद एडीएम ने मामले की जांच कराने और उसपर एक्शन लेने की बात कही है।

इनका कहना है
अभी आप ये तथ्य मेरे संज्ञान में लाए हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। मैं CMO से बात करता हूं क्यों ऐसा कर रहे हैं। कमल चंद्र नागर, एडीएम राजगढ़

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews