यहां गणतंत्र दिवस पर उपद्रव, जमकर हुई तोड़फोड़, प्रशासन ने लगाई धारा 144

communal-tesnion-in-rajgarh-while-school-function

राजगढ़। मनीष सोनी।

राजगढ़ जिले के खुजनेर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में स्कूली बच्चे गदर फिल्म के एक गाने पर डांस कर रहे थे, डांस के दौरान कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लग��� दिए। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कुछ उपद्रवियों ने कार्यक्रम में कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच एक विशेष संप्रदाय के लोग हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जिससे पूरे नगर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे एवं एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना के बाद नगर में धारा 144 लागू कर दी गई। अब पूरी तरह से हालात सामान्य है। पुलिस ने इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों को राउंडअप किया है। इस मामले में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शर्मा कह रहे हैं मुझे पता चला पीछे से कोई नहीं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसी प्रकार घटनास्थल पर मौजूद श्याम यादव भी कह रहे हैं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद विवाद हुआ। हालांकि पुलिस अभी इस तरह की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का मानना है जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews