कांग्रेस MLA की FaceBook आईडी हैक, मैसेज कर मांगे 20 हजार

Cryptocurrency

राजगढ़।

लॉकडाउन में लूटपाट, चोरी की घटनाओं पर लगाम लगी है, लेकिन साइबर ठग सक्रिय हैं। इसके लिए वे सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर या फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज भेजकर बीमारी, एक्सिडेंट समेत तमाम तरह के बहाने बनाकर रुपये ट्रांसफर करवा रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है।ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है ।हैकर्स ने राजगढ़ विधायक बापू तंवर की फेसबुक आईडी हैक कर , राजगढ़ के पत्रकार मनीष सोनी से मैसेंजर पर मैसेज कर पैसे मांगे। मैसेज में कहा-20 हजार की मदद चाहिए।

फेसबुक आईडी हैक करके ठगी करने का एक मामला राजगढ़ में आया है। राजगढ़ के विधायक की फेसबुक आईडी हैक कर उनके करीबियों व दोस्तों को मैसेज भेज उन्हें 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगी। आईडी हैक कर चैट करने का तरीका भी कॉपी कर रहे हैकर।हैकर्स आईडी ही नहीं पूर्व में व्यक्ति से हुई चैट के आधार पर उसका बात करने का तरीका भी कॉपी कर रहे हैं और मैसेज करने पर परिचित की तरह ही बातचीत कर रहे हैं। हाय, हैलो के मैसेज के बाद वे सीधा अरजेंट मदद की बात कहते हैं और पूछने पर 20 हजार रुपए की मांग करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews