राजगढ़ में बिजली बिल नहीं चुकाने पर विभाग ने किसानों के फ्रिज, बाइक व डीजल इंजन किए कुर्क

राजगढ़ में बिजली बिल नहीं चुकाने पर विभाग ने किसानों के फ्रिज, बाइक व डीजल इंजन किए कुर्क

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ में बिजली बिल नहीं चुकाने पर पूर्व ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग ने किसानों के फ्रिज, बाइक व डीजल इंजन सहित आटा चक्की मोटर कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपने विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग की इस कार्रवाई को पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने अमानवीय और निंदनीय बताते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है।

राजगढ़ में बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की सख्ती सामने आई है। पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह के विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग ने किसानों पर बकाया बिजली बिल ना चुकाने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीरापुर सम्भाग के अंतर्गत खिलचीपुर विद्युत विभाग द्वारा आसपास के बामन गाँव, सतनखेड़ी, दौलतपुरा गाँव के किसानों के घरों से फ्रिज, बाइक, डीजल इंजन सहित आटा चक्की मोटर को जब्त किया है। इस कुर्की की कार्रवाई से किसानों में हड़कम्प मच गया है वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने इस कार्रवाई को निंदनीय व आमानवीय बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews