MP: कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर खाक

MP: कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर खाक

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक तीन मंज़िला इमारत में आग लगने से कपड़ा व्यापारी झुलस गया। बताया जा रहा है व्यापारी की अपनी तीन मंज़िला इमारत में कपड़े की दुकान है। आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर खाख हो गया। 

पचोर शहर में स्थित इमारत में उस समय विस्फोट हुआ, जब व्यापारी गिरधारी गोयल (50) परिसर में अकेले थे, क्योंकि उनका परिवार दिवाली मनाने के लिए शहर में अपने बड़े भाई के घर गया था। पचोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने कहा, “इमारत का मालिकाना हक रखने वाले गोयल आग लगने पर दुकान में सो रहे थे। उन्हें हल्की चोटें आईं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।”  उन्होंने कहा कि घटलास्थ पर पांच फायर ब्रगेड को भेजा गया। काफी मशक्कत करने के बाद छह घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि करीब 50 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग लगने कारण फिलहाल पता नहीं चला। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews