राजगढ़ कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी मामले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार

राजगढ़ कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी मामले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्ताम करने वाले पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव को शुक्रवार को उनके निवास से ब्यावरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव को पूर्व के एक मामले में और गुरुवार को दर्ज किए गए 188 और भादवि की धारा 294 में गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनीत साकेत के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने यादव को 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा कर दिया है ।

गौरतलब है कि, राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। सिटी थाना ब्यावरा में कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से कार्रवाई हुई थी।

पुलिस ने ब्यावरा के एसडीएम संदीप अष्ठाना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। बुधवार को राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा में सभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी नेता बद्रीलाल यादव ने राजगढ़ कलेक्टर पर आपत्तिजनक बयान दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews