
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह (jaiwardhan singh) ने कहा है कि बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमत से आम आदमी परेशान व त्रस्त हो रहा है, इ लिए मोदी जी थोड़े संवेदनशील हों और पुनः पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाए। जयवर्धन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो डीजल हो गया 80, पेट्रोल हो गया 100।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि अधिक टैक्स का बोझ जनता पर आ रहा है ,जो बहुत ही दुःखद व गलत है। शनिवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर पहुंचे जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब सरकार कांग्रेस की थी, उस समय राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम पूरे विश्व में लगभग 100 डॉलर था, तब भी हम पेट्रोल 60 से 65 रुपये लीटर और डीजल लगभग 50 रुपए में बेच रहे थे। लेकिन आज हम देख रहे हैं कच्चे तेल का दाम पूरे विश्व में आधा हो गया है जो लगभग 50 से 60 डॉलर है। लेकिन पेट्रोल 100 रुपये लीटर हो गया है। इससे आम आदमी परेशान है। उन्होने कहा कि आज तो व्हाट्सएप पर मजाक चल रहा है- अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो डीजल हो गया 80, पेट्रोल हो गया 100। आम जनता परेशान और त्रस्त है और हम सब यही मांग करते हैं कि मोदी जी थोड़े संवेदनशील हों और पुनः पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

