MP के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल -TI सुन लो, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे, वीडियो वायरल

MP के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल -TI सुन लो, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे, वीडियो वायरल

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। MP में IAS-IPS अफसर भाजपा के चपरासी की तरह काम कर रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। आप सब सुन ले, आज के बाद कल और कल के बाद परसों आता है।  फिर देखेंगे आपका कैसे काम होता है। ये बोल हैं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की तहसील से खिलचीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव: वार्डों का आरक्षण कार्यक्रम जारी, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश, जानें कब लगेगी आचार संहिता?

दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिजली कटौती के विरोध में खिलचीपुर के इमली स्टैंड पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री सिंह ने पिछले दिनों खिलचीपुर में समुदाय विशेष की गुमठियों में हुई आगजनी के मामले पर सवाल उठाए हैं और कहा कि कुछ दिनों पहले खिलचीपुर में अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश की गई। 5-7 जगहों पर आगजनी की कार्रवाई की गई। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि अभी भी पुलिस रुकी हुई है। मैं पुलिस को चेतावनी देना चाहता हूं कि  टीआई सुन लो, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे। खिलचीपुर का यदि अमन-चैन बिगड़ा तो । यदि हमारे शहर में कोई गतिविधि हुई और इन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बचाने की हकरत करेंगे तो सही साट कर देंगे। यह कार्रवाई करो, मालूम करो, इसके पीछे कौन-कौन हैं  भी निकालों.  किसी किस भाजपा के नेता का उनके पीछे हाथ है, उन्हें जेल में डालो। सब जानते हैं कौन।

यह भी पढ़े.. MP बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब ऐसे करें बिल भुगतान, मिलेगा लाभ

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि  लोग यह गतिविधियां कर रहे हैं। सही कार्रवाई करो, हीं तो आज के बाद कल आता है और कल के बाद परसों, फिर देखेंगे किस प्रकार से आप लोगों का काम होगा। मैंने आज तक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ऐसी परिस्थिति में नहीं देखा। मजबूर हैं वो…मजबूर। आईएएस और आईपीएस अधिकारी भाजपा के चपरासी के रूप में काम कर रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य की बात है, आपने शपथ ली है। भारत के संविधान की रक्षा करने की। कलेक्टर साहब, एसपी साहब, सीईओ साहब और जितने भी साहब है एसडीएम साहब!

IAS-IPS को बताया BJP का चपरासी

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि  आप लोगों ने भारत के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। इस देश के आप भी नागरिक हो। इस सरकारी नुमाइंदे, एडमिनिस्ट्रेटर सर्विस के व्यक्ति होने के अलावा। आप लोग भी यह ध्यान रखें कि जनसेवक का कर्तव्य निभाओ। नेताओं की चपरासी गिरी और मंत्रियों की चपरासीगिरी का काम मत करो। सच को सच बोलने की क्षमता रखो, सही को सही कहने की क्षमता रखो। दिन को दिन और रात को रात कहने की क्षमता रखो।

[dgv_vimeo_video id=”712276210″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews