कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल की स्थिति पर कही ये बड़ी बात

कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल की स्थिति पर कही ये बड़ी बात

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में उनपर हो रहे हमले को लेकर कहा है कि एक सप्ताह में बंगाल में हमारे दो कार्यकर्ताओ की हत्या कर दी गई और 15-16 स्थानों पर हमले हो गए। उन्होने कहा कि बंगाल में बीजेपी का प्राभाव बढ़ रहा है और ममता जी की जमीन खिसक रही है। ममता जी की बौखलाहट से उनके निर्देश पर उनके कार्यकर्ता चारों तरफ हमले कर रहे हैं।

वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर कि मैं बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, इसपर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अखिलेश यादव देश के ऐसे नेता नहीं हैं जो देश की जनता उनकी बात मानेगी। और अखिलेश को ऐसी नासमझी की बातें नहीं करना चाहिये।

लव जिहाद पर बोले- कैलाश विजयवर्गीय लव जिहाद कानून पर टिका टिप्पणी करने वाले जो लोग है उनकी बहन बेटी जाए तो उन्हें पता चलेगा

एंकर
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कुछ दिनों पहले आर एस एस के सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था उनके निधन पर आज भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजगढ़ आए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी ।।

राजगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बंगाल में कैलाश विजयवर्गीय पर हो रहे हमले के सवाल को लेकर कहा…
देखिये भारतीय जनता पार्टी का जैसे जैसे प्रभाव बढ़ रहा है ,ममता जी की जैसे जैसे जमीन खिसक रही है , वैसे बौखलाहट में उनके निर्देश पर वह के कार्यकर्ता चारो तरफ हमले कर रहे है,पिछले एक सप्ताह में हमारे दो कार्यकर्ताओ की हत्या भी कर दी, ओर कम से कम 15-16 स्थानों पर उन्होंने हमले किये है,ओर बंगाल अभी जिस स्थिति में है ,हम कह सकते है अजारिक्ता है वह डेमोक्रेसी नही है ,और तानाशाही है

वही कोरोना बेक्सिन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा में bjp की बेक्सिन नही लगवाऊंगा?
इस को लेकर राजगढ़ में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा
अखिलेश यादव ,मेरा ख्याल है, इस देश के ऐसे नेता नही है की देश की जनता उनकी बात मानेगी,क्योकि उन्होंने खुद ने शायद रिलाइस किया ,ओर बाद में माफी मांगी है,क्योकि इस प्रकार की चर्चा करना, हमारे देश के वो वैज्ञानिक जिन्होंने विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ाया उनका अपमान करना है ,ओर ऐसी न समझ बातें नही करनी चाहिये।

वहींं लव जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस कानून पर टीका टिप्पणी करने वाले जो लोग है उनकी बहन बेटी जाए तो उन्हें पता चलेगा। जब भी समाज के अंदर कोई विकृति होती है,तो सरकार को अधिकार है वो कानून बनाये। लव जिहाद के नाम पर जिस तरह का षड्यंत्र इस देश में हो रहा है, उसमें राज्य सरकारें अपना अपना कानून बना रही है उनको अधिकार है और मैं समझता हूं इसके ऊपर टीका टिप्पणी करने वाले लोग तुष्टीकरण के कारण कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews