कॉलेज के बाहर गोली मारकर छात्रा का अपहरण, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती

कॉलेज के बाहर गोली मारकर छात्रा का अपहरण, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में महाविद्यालय गई छात्रा का दिनदहाड़े आरोपी ने गोली मारकर अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद छात्रा के मोबाइल से ही पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल ट्रेस किया जिससे मिली लोकेशन पर परिजन पहुंचे और परिजनों को देख आरोपी छात्रा को छोड़कर फायर करते हुए भाग गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जिले के खिलचीपुर निवासी तर्जुम मंसूरी आज दोपहर में शासकीय महाविद्यालय में काम से गई थी, छात्रा बीएससी सेकंड ईयर में है। महाविद्यालय में ही आरोपी कैप खान जो कि जेसीबी मशीन का मैकेनिक है, छात्रा को गोली मारकर अपनी मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गया। गोली की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच आरोपी ने छात्रा के मोबाइल से उसके पिता रफीक मंसूरी को फोन लगाया और 5 लाख की फिरौती की मांग की। पिता फिरौती की व्यवस्था में जुटे थे इसी बीच पुलिस ने छात्रा की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन पपड़ेल रोड पर पहुंचे जहां आरोपी छात्रा के साथ दिखाई दिया। परिजनों को देखते ही आरोपी केप फायर करते हुए भाग निकला। घायल अवस्था में छात्रा को परिजन खिलचीपुर के सिविल अस्पताल में लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को राजगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गोली छात्रा के कंधे के आर पार हो गई। पुलिस ने आरोपी केप खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अपहरण की इस घटना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews