Bribe : लोकायुक्त का शिकंजा, बिजली विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Bribe : लोकायुक्त का शिकंजा, बिजली विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

राजगढ, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त (Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ब्यावरा संभाग (Biaora Division) के विद्युत वितरण कंपनी (MP Electricity Distribution Company) के उप महाप्रबंधक(Deputy General Manager) को 10 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal) लोकायुक्त द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े… मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग (Electricity Department) के ब्यावरा सम्भाग के उप महाप्रबंधक रितेश श्रीवास्तव (Deputy General Manager Ritesh Srivastava) ने OTY योजना के अंतर्गत प्राइवेट ठेकेदार सुरेंद्र गुर्जर से 25 हजार रूपयों की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार पहली किश्त के रुप में 15 हजार दे चुका था और अब महाप्रबंधक द्वारा दूसरी किश्त की मांग की जाने लगी, जिसके बाद ठेकेदार ने भोपाल लोकायुक्त में इसकी शिकायत की और फोन की रिकार्डिंग सौंपी।

यह भी पढ़े… Bribe: नहीं ली रीडिंग, थमाया 4317 यूनिट का बिल, मामला निपटाने मांगी 20,000 की रिश्वत, FIR

लोकायुक्त ने ऑडियो रिकार्डिंग में रिश्वत की मांग की पुष्टि होते ही टीम को ब्यावरा के लिए मौके पर रवाना कर दिया और योजना बनाकर ठेकेदार को उप महाप्रबंधक के पास भेजा। आज सोमवार को जैसे ही ब्यावरा संभाग (MPEB) के दफ्तर में 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते ही विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक रितेश श्रीवास्तव को लोकायुक्त दल ने रंगे हाथों दबोच लिया और पैसे जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।

लोकायुक्त

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews